About

छत्तीसगढ़ की हर धड़कन, हर खबर– सबसे पहले, सबसे विश्वसनीय।
हम एक समर्पित डिजिटल सूचना एवं समाचार मंच हैं, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आवश्यक और महत्वपूर्ण समाचारों और सूचनाओं को निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। हमारा विश्वास है कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, उत्तरदायी और सशक्त बनाने का दायित्व भी है।
हमारी टीम प्रदेश के प्रत्येक जिले, शहर और ग्रामीण अंचल से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखती है। विकास, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार, व्यापार, खेल, संस्कृति, पर्यटन, पर्यावरण, न्यायपालिका, अपराध, तकनीक और जनहित से जुड़े हर विषय को प्राथमिकता के साथ प्रस्तुत किया जाता है।


आप हमारे इस अभियान में हमारे सहयोगी भी बन सकते हैं, इसके लिए आप हमे ई-मेल cgnews24x7.in@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
हमारा प्रयास केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि तथ्यों पर आधारित विश्लेषण, जमीनी रिपोर्ट और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और विमर्श को प्रमुखता देना है। सत्यता, निष्पक्षता और पारदर्शिता हमारी पत्रकारिता के मूल सिद्धांत हैं। प्रत्येक समाचार को प्रकाशित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि का पूरा प्रयास किया जाता है, ताकि पाठकों तक विश्वसनीय और प्रमाणिक जानकारी पहुँच सके।
डिजिटल युग में तेज़ी से बदलते समाचार परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए हम वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पाठकों तक त्वरित, सरल और भरोसेमंद समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देश और दुनिया के हर उस व्यक्ति तक पहुँचे, जो इस प्रदेश से जुड़ाव रखता है।
हमारा संकल्प
विश्वसनीय सूचना और समाचार • राष्ट्रनिष्ठ विमर्श • निष्पक्ष पत्रकारिता • जनहित सर्वोपरि
हमारा उद्देश्य
छत्तीसगढ़ की हर आवश्यक और महत्वपूर्ण छोटी-बड़ी खबर को तथ्यपरक, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पाठकों तक पहुँचाना तथा समाज के हर वर्ग की आवाज़ को एक सशक्त मंच प्रदान करना।
हमारा विज़न – सूचना से सशक्तिकरण।
छत्तीसगढ़ का सबसे विश्वसनीय, प्रभावशाली और जनविश्वास से जुड़ा डिजिटल समाचार मंच बनना, जहाँ पाठकों को हर समाचार तथ्य, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ प्राप्त हो।
सादर,

टीम- cg24x7.in,

Libra Multi Services

Spread the love