12:25 PM, 27-Jul-2023
केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्ष का वर्तमान, भविष्य अंधकार में
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में विपक्ष के काले कपड़े पहनकर विरोध जताने पर कहा कि ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। यह भारत के सम्मान से जुड़ा है। मुझे लगता है कि जो लोग काले कपड़े पहने हुए हैं, वह देश की बढ़ती हुई शक्ति को नहीं समझ सकते। उनका भूत, वर्तमान और भविष्य अंधकार में है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि उनके जीवन में भी रोशनी हो।’
#WATCH | Leader of the House in Rajya Sabha, Piyush Goyal makes a remark on the black clothes worn by Opposition MPs soon after EAM Dr S Jaishankar’s statement on the latest developments in India’s Foreign Policy.
He says, “Unfortunate that politics is being done even on such a… pic.twitter.com/tLIiYEChGE
— ANI (@ANI) July 27, 2023
11:32 AM, 27-Jul-2023
राज्यसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे…
#WATCH | NDA MPs chant “Modi, Modi” in Rajya Sabha as EAM Dr S Jaishankar makes a statement on the latest developments in India’s Foreign Policy. To counter this, INDIA alliance MPs chant “INDIA, INDIA.” pic.twitter.com/REJgfm50h2
— ANI (@ANI) July 27, 2023
11:26 AM, 27-Jul-2023
विपक्षी सांसदों के विरोध और काले कपड़े पहनने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्षी जो तैयारी करके आए हैं, उसमें भी विविधता है। कांग्रेस पार्टी ने बिना किसी विपक्षी पार्टी से बातचीत किए अविश्वास प्रस्ताव दिया है…अविश्वास प्रस्ताव लाने से और काले कपड़े पहनने से कुछ नहीं होगा, बाद में काला पहनकर ही घूमना पड़ेगा। जोशी ने कहा कि गृहमंत्री तीन दिन के लिए मणिपुर गए थे।
वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, मणिपुर के लोगों के घाव पर नमक छिड़क रहे हैं। जिस समय हम बोल रहे हैं कि वे मणिपुर जाकर देश की व्यवस्था संभाले, राष्ट्रहित में काम करें, उस समय वे यहां भाषण दे रहे हैं। पहली बार हमें ऐसा पीएम मिला है जो देश के एक हिस्से में आग लगने के बावजूद भाषण में मग्न है। यह काला कपड़ा पीएम मोदी के अहंकार के खिलाफ है।
11:20 AM, 27-Jul-2023
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष का काम है विरोध करना, वे करें। देश बहुत तेज़ी से तरक्की कर रहा है लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा। वे कुछ भी करें उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत आगे की है। PM ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना देखा है, क्या वे इसे रोकना चाहते हैं?
वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में हंगामा जारी है।
10:57 AM, 27-Jul-2023
विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी सदस्य आज काले कपड़े पहनकर मणिपुर के हालात पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे। विपक्ष, मणिपुर के हालात पर विस्तृत चर्चा और प्रधानमंत्री से इस पर बयान देने की मांग कर रहा है। गुरुवार को विपक्षी नेताओं की बैठक भी हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
10:53 AM, 27-Jul-2023
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा है कि ‘संजय सिंह और टीम इंडिया संसद के बाहर अपने धरने प्रदर्शन के चौथे दिन में प्रवेश कर गए हैं। यह देश और टीम इंडिया मांग कर रही है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद आएं और मणिपुर पर बयान जारी करें और उस पर विस्तृत चर्चा भी हो। 20 जुलाई से हम ये मांग कर रहे हैं लेकिन ना इस पर कोई चर्चा हुई है और ना प्रधानमंत्री इस पर बयान दे रहे हैं। हमने ऐसी कई घटनाएं देखी हैं, जहां जो लोग सत्ता में हैं, उन्होंने इस्तीफा दिया और जवाबदेही दिखाई। बीते तीन महीने से मणिपुर जल रहा है और हमारे प्रधानमंत्री ने इस पर एक बयान तक जारी नहीं किया है। सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा भी नहीं होने दे रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।’
10:41 AM, 27-Jul-2023
Parliament LIVE: विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित; जेडीयू ने जारी किया व्हिप
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। यह अविश्वास प्रस्ताव इसलिए नहीं है कि हम प्रधानमंत्री को पसंद नहीं करते हैं बल्कि हम मणिपुर के लोगों के लिए जवाबदेही तय करना चाहते हैं। उनके (सरकार) पास सदन में बहुमत है लेकिन नैतिक बहुमत नहीं है….अगर प्रधानमंत्री मोदी इस पर बोलते हैं तो हो सकता है कि मणिपुर में हालात बेहतर हो जाएं। हम सिर्फ चाहते हैं कि संसद मणिपुर की घटना पर एकजुट होकर दुख जाहिर करे…अगर मणिपुर को यह महसूस नहीं कराया गया कि वह हमारा हिस्सा हैं तो पूरी संघीय व्यवस्था के लिए इससे खतरनाक कुछ नहीं हो सकता।
Author: cg24x7




