BCCI का कमान संभालेंगे मिथुन मन्हास, छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया बने संयुक्त सचिव

BCCI का कमान संभालेंगे मिथुन मन्हास, छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया बने संयुक्त सचिव

रायपुर। BCCI के नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI के अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष के रूप में राजीव शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव और ए. रघुराम भाट को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नई कार्यकारिणी अगले कार्यकाल के लिए भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी अहम फैसले लेगी।

जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल का सदस्य चुना गया है। वहीं अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। यह टीम आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के संचालन और नई योजनाओं पर काम करेगी।

जानिए मिथुन मन्हास के बारे में
पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट संघ द्वारा नामित किया गया था,जहां वो क्रिकेट प्रशासक हैं। उन्होंने 1997-98 सीज़न में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत की अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद, उन्हें सीनियर कैप नहीं मिली क्योंकि भारतीय टीम में पहले से ही सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। मन्हास ने 147 फर्स्ट क्लास मैच में 45.82 की औसत से 9714 रन बनाए हैं। उन्होंने रेड बॉल में 27 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ रणजी सीज़न 2007-2008 का था जब दिल्ली ने खिताब जीता था। उन्होंने 57.56 की औसत से 921 रन बनाए थे।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज