चेन्नई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल जेलर 2 अब रिलीज के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद खुद रजनीकांत ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
रजनीकांत ने कहा कि, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2, 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को पहले पार्ट की तरह डायरेक्टर नेल्सन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एसजे सूर्या और नंदमूरी बालाकृष्ण जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे।
17 जनवरी को हुआ था इसका पहला टीज़र रिलीज
17 जनवरी 2025 को फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ इसका पहला टीज़र रिलीज किया गया था, जिसमें रजनीकांत का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Author: cg24x7




