मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरूवार को राजधानी रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आजाद चौक पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे शास्त्री चौक जाएंगे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जनता को संबोधित भी कर सकते हैं और रावण दहन की परंपरा का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे मुख्यमंत्री साय
इसके अलावा मुख्यमंत्री का एक और बड़ा कार्यक्रम रावण भाठा मैदान में है, जहां वे एक अन्य दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रावण भाठा मैदान रायपुर का एक प्रमुख स्थल है, जहां हजारों लोग दशहरा मनाने के लिए एकत्र होते हैं। मुख्यमंत्री वहां भी लोगों को संबोधित करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी मौजूद रहेंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज