बिजली विभाग की लापरवाही से 10 मासूम की मौत, दोस्तों के साथ गया था खेलने

बिजली विभाग की लापरवाही से 10 मासूम की मौत, दोस्तों के साथ गया था खेलने

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिजली तार की चपेट में आने से कक्षा चौथी में पढ़ने वाले मासूम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि, बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मासूम का नाम दक्ष पिता संजू उइके है। वह ग्राम कारूटोला का रहने वाला था। दक्ष अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी वह अचानक बिजली पोल के टूटे तार के संपर्क में आ गया। दक्ष को तुरंत दल्लीराजहरा के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिजली की लापरवाही
ग्रामीणों ने बताया कि, बिजली की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। बिजली विभाग को टूटे तार को जोड़ने कई दफा कहा गया, लेकिन लापरवाही बरतते हुए टूटे तारों को खुला छोड़ दिया। इसके चलते एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीण बिजली विभाग का कार्यालय घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज