भण्डारपुरीधाम में गुरु दर्शन मेला,सीएम साय 162.28 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर। गुरु घासीदास बाबा की कर्मस्थली भण्डारपुरीधाम 3 अक्टूबर को आस्था, विश्वास और भक्ति के अद्वितीय संगम से सराबोर होगा। देशभर के संत और मानव समाज भण्डारपुरीधाम में होने वाले गुरु दर्शन और संत समागम मेला में शामिल होकर घासीदास बाबा और गुरु परिवार से आशीर्वाद प्राप्त करेगा। यह स्थान सतनामी पंथ की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

यह मेला गुरु घासीदास बाबा के पुत्र गुरु बालकदास साहेब के गद्दीनशीन होने की स्मृति में हर साल आयोजित होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भण्डारपुरी धाम में 162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की ऐतिहासिक नींव रखेंगे।

ये लोग होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा,अरुण साव उपमुख्यमंत्री, विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भाजपा, पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा, रामविचार नेताम मंत्री, ओपी चौधरी मंत्री, टंकराम वर्मा मंत्री, दयालदास बघेल मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल सांसद, कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा, पुन्नुलाल मोहले विधायक मुंगेली, डोमनलाल कोर्सेवाडा विधायक अहिवारा, डॉ. नवीन मारकंडे प्रदेश महामंत्री भाजपा, डॉ. सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा, श्याम नारंग जिला अध्यक्ष ग्रामीण रायपुर भाजपा इनके अलावा अन्य शामिल होंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज