रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम टेकारी में संचालित दो यार्डों मेें पेट्रोल और डीजल चोरी का अवैध चोरों -शोरों से चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि दोनों यार्ड के संचालक फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास अवैध रूप से संग्रहित लाखों रुपए कीमत के डीजल और पेट्रोल को जब्त किया। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 03 की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि, टेकारी चौक और पिरदा चौक स्थित दो यार्डों पर अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल चोरी का खेल चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। टेकारी चौक के यार्ड से 15 हजार 300 लीटर पेट्रोल और 31 हजार लीटर डीजल जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग 42 लाख 90 हजार रूपए बताई जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन ट्रक टैंकर, एक चाडी और दो प्लास्टिक पाइप भी बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल को गिरफ्तार किया गया।
थाना विधानसभा में केस दर्ज
वहीं दूसरी कार्रवाई पिरदा चौक के सूरज शाह के यार्ड में की गई, जहां 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल जब्त की गई। जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रूपए बताई जा रही है। इस मामले में अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया गया। यहां भी एक ट्रक टैंकर, एक चाडी और दो प्लास्टिक पाइप जब्त किया गया। आरोपियों के पास ज्वलनशील पदार्थों के संग्रहण और बिक्री के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 46 हजार 8 आठ सौ 40 लीटर डीजल-पेट्रोल जब्त की है। जिसकी कुल कीमत 44 लाख 30 हजार बताई जा रही है। दोनों मामलों में थाना विधानसभा में केस दर्ज किया गया है।
Author: cg24x7




