नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की संपत्ति में बीते कुछ दिनों से लगातार जोरदार उछाल देखने को मिला है और इसके चलते उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स की लिस्ट के मुताबिक, टेस्ला-स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ मस्क 500 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले पहले इंसान बन गए हैं, उनकी कंपनियों के शेयरों में उछाल और बढ़ती वैल्यूएशन का सीधा असर उनकी संपत्ति पर दिखा। यह उपलब्धि मस्क के लगातार निवेश, व्यवसायिक जोखिम और टेक्नोलॉजी में अग्रणी भूमिका का परिणाम है।
मस्क की दौलत सिर्फ टेस्ला तक सीमित नहीं है। उनका अंतरिक्ष यान बनाने वाला प्रोजेक्ट स्पेसएक्स अगस्त 2025 में 400 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ मजबूती से खड़ा है। मस्क का इसमें 42% हिस्सा लगभग 168 बिलियन डॉलर का है। इसके अलावा, उन्होंने मार्च 2023 में अपनी AI कंपनी xAI को X (पूर्व में ट्विटर) के साथ मर्ज किया। इस संयुक्त कंपनी की वैल्यू 113 बिलियन डॉलर है, जिसमें मस्क का 53% हिस्सा लगभग 60 बिलियन डॉलर के बराबर है।
Author: cg24x7




