गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा , मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा , मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। फिर लाल बाग मैदान में स्वदेशी मेला
कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे।

बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत करने यहां आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले तक राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचते थे। इस रस्म में अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरीन समेत अन्य समुदाय से सीधे संवाद करेंगे। उनकी समस्या को सुनेंगे।

बस्तर में जब राजशाही का दौर था, उस समय बस्तर दशहरा के बाद राजा लोगों की समस्या सुनने दरबार लगाते थे, इसे ही मुरिया दरबार कहा जाता है। कमलचंद भंजदेव का कहना है कि, इस मुरिया दरबार में जनता की समस्या सुनी जाती है। समस्याओं का तुरंत निराकरण भी होता है। दरअसल, पहले राजा समस्या सुनकर निराकरण करते थे। लेकिन, अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में CM या फिर उनसे बड़े और कोई भी मंत्री, नेता सुन सकते हैं। उनकी समस्या का निवारण कर सकते हैं।

 

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज