बिजनेस। सोना और चांदी की जोरदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले शनिवार (27 सितंबर 2025) को गोल्ड की कीमत 1,13,262 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 4 अक्टूबर को बढ़कर 1,16,954 रुपए हो गई है। इसका मतलब है कि सिर्फ एक हफ्ते में सोने के दाम 3,692 रुपए बढ़े हैं।
इसी तरह चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। पिछले शनिवार को सिल्वर 1,38,100 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत पर कारोबार कर रही थी, जो अब बढ़कर 1,45,610 रुपए हो गई है, जिससे चांदी की कीमत में 7,510 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तेजी के पीछे बाजार में बढ़ती मांग और आर्थिक अनिश्चितताएं मुख्य वजह मानी जा रही हैं। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के ताजा रेट।
जानिए गोल्ड का ताजा रेट
24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली- 1,19,550
मुंबई- 1,19,550
चेन्नई- 1,19,460
जयपुर- 1,19,550
कोलकाता – 1,19,400
पटना- 1,19,450
लखनऊ- 1,19,550
भोपाल- 1,19,450
अहमदाबाद- 1,19,450
Author: cg24x7




