नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान आखिरकार हो ही गया। इस बार बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग और काउंटिंग समेत सभी प्रक्रियाओं को लेकर तारीखों का ऐलान।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल
- कुल सीट: 121
- नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
- नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
- नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
- मतदान: 6 नवंबर 2025
- चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
- कुल सीट: 122
- नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
- नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
- नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
- मतदान: 11 नवंबर 2025
- व रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
नामांकन से 10 दिन पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं- ज्ञानेश कुमार
बिहार के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर देख लें, अब भी यदि उनका नाम छूट गया है, तो नामांकन से दस दिन पहले तक नाम जुड़वाया जा सकता है: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार।बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही इन राज्यों में उपचुनाव भी
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त।चुनाव में इस बार बिहार से बाहर के ऑब्जर्वर IAS अफसर होंगे -ज्ञानेश कुमार
इस बार ऑब्जर्वर IAS अफसर होंगे और वो बिहार से बाहर के रहेंगे। इनके नंबर आपको ECI की वेबसाइट पर मिल जाएंगे, कोई भी शिकायत आप इन ऑब्जर्वर्स को बता सकते हैं।- ज्ञानेश कुमार
Author: cg24x7




