पीएम मोदी 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे, ब्रिटिश प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार , पीएम मोदी दोपहर करीब तीन बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे । इसके बाद लगभग साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 9 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मुंबई में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर की मेजबानी करेंगे। दोपहर करीब 1बजकर 40 मिनट पर दोनों देशों के प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में शामिल होंगे। वे महोत्सव में मुख्य भाषण भी देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत का दौरा करेंगे।

यह प्रधानमंत्री स्टारमर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री ‘विजन 2035’ के अनुरूप भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में प्रगति का जायजा लेंगे. यह ‘विजन 2035’ व्यापार और निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के प्रमुख स्तंभों में कार्यक्रमों और पहलों का एक केंद्रित और समयबद्ध 10-वर्षीय रोडमैप है। दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर व्यावसायिक और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ चर्चा करेंगे, जो भविष्य में भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में कार्य करेगा। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों नेता उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और इनोवेटर्स के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे एडिशन में भी भाग लेंगे और इस अवसर पर मुख्य भाषण देंगे।ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 दुनिया भर के इनोवेटर्स, नीति निर्माताओं, केंद्रीय बैंकरों, नियामकों, निवेशकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाएगा।

75 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद
इस साल के आयोजन में 75 से अधिक देशों से 1,00,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक सम्मेलनों में से एक बन जाएगा। इस आयोजन में लगभग 7,500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय क्षेत्राधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 नियामक भाग लेंगे। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में NMIA, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ मिलकर काम करेगा ताकि भीड़भाड़ कम की जा सके और मुंबई को वैश्विक बहु-हवाई अड्डा प्रणालियों की श्रेणी में शामिल किया जा सके। 1,160 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले इस हवाई अड्डे को दुनिया के सबसे कुशल हवाई अड्डों में से एक बनाया गया है और यह पीएमओ के अनुसार, अंतत प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभाल सकेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज