सीएम हाउस के बाहर दंपत्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, लगाए गंभीर आरोप

सीएम हाउस के बाहर दंपत्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर गुना के एक व्यापारी दंपति ने सोमवार आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिस की सक्रियता से दंपति को आत्मदाह से पहले ही रोका लिया गया। दोनों सुरक्षित हैं। सीएम हाउस की सुरक्षा पर बड़ी चूक हुई है। व्यापारी दंपति का आरोप है कि, गुना जिले के कोतवाली टीआई ने उन्हें झूठे केस में फंसा दिया है। मैंने दुकान के मालिक को 65 लाख रूपए दे चुका है। इस दुकान में 20 से अधिक वर्षों से दुकान संचालित कर रहा हूं। पहले किराया देता था। अब खरीदने का अनुबंध होने के बाद भी दुकान का मालिक न तो दुकान की रजिस्ट्री करा रहा है और न ही पेसे लौटा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, देवकीनंदन सोनी गुना के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मैंने वर्षों पहले एक दुकान को खरीदने का अनुबंध किया है। दुकान मालिक की बेटी की शादी होने वाली थी तो हमने पैसे पहले ही दे दिए थे। लेकिन दुकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। अब प्रशासन के साथ मिलकर दबोगों ने दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित दंपति देवकीनंद सोनी और उनकी पत्नी का आरोप है, कि दुकान विवाद में गुना पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ गुंडागर्दी की है, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही।

पति-पत्नि हैं सुरक्षित
भोपाल पुलिस ने कहा कि, पति-पत्नि सुरक्षित हैं। उनसे मामले को लेकर पूछताछ करते हुए अधिकारियों द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देवकी नंदन सोनी अपनी पत्नी के साथ आज सुबह भोपाल पहुंचे। दोपहर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर ऑटो से पहुंचे और पति-पत्नी शरीर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का कोशिश करने लगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही
मुख्यमंत्री निवास जैसा हाई सिक्योरिटी इलाका में आम लोगों का प्रवेश बेहद सीमित होता है। इस तरह की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि, दंपति आखिर सुरक्षा घेरे को पार कर कैसे मुख्यमंत्री निवास के नजदीक पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज