जांजगीर चांम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांम्पा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात शहर के व्यस्ततम बॉम्बे मार्केट इलाके में भीषण आग लग गई। यह हादसा लगभग रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश दुकानदार घरों को लौट चुके थे। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इसके फैलाव ने पूरे बाजार को दहशत में डाल दिया।
इस भीषण अग्निकांड में कम से कम तीन बड़ी दुकानें – चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, कलकत्ता होजरी (बॉम्बे साड़ी सेल) और बॉम्बे सूट हाउस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा लालू पान ठेला और साइकिल ठेला भी आग की चपेट में आ गए।


Author: cg24x7




