सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के RKM पॉवर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है। लिफ्ट 75 मीटर तक जानी थी लेकिन 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंचकर गिर गई। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित RKM पॉवर प्लांट का है। ASP हरीश यादव ने घटना की पुष्टि की है।
Author: cg24x7




