पॉवर प्लांट की लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, मालिक और प्रबंधन पर FIR

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के RKM पॉवर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिर गई। इस दौरान हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है।

RKM पॉवर प्लांट की लापरवाही मामले में SP अंकिता शर्मा ने ऑनर डॉ. अंडल अरमुगम समेत प्रबंधन के अधिकारियों खिलाफ गंभीर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर BNS की धारा 106(1), 289, 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं कलेक्टर ने घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जिसमें डभरा SDM बालेश्वर राम को जांच अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने 30 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज