राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दीपावली के पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीमों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ये छापेमारी प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी जसराज बैद के निवास और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर की गई।
कार्रवाई नंदई चौक स्थित उनके मकान और गुडाखु लाइन में संचालित मोहनी ज्वेलर्स पर एक साथ शुरू की गई। अधिकारियों की चार गाड़ियों की टीम अचानक राजनांदगांव पहुंची, जिससे पूरे व्यापारिक क्षेत्र में खलबली मच गई।
जांच टीम द्वारा व्यापारी के ठिकानों पर दस्तावेजों, नकद राशि, कीमती धातुओं और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि क्या व्यापारी के पास आय से अधिक संपत्ति तो नहीं है या किसी तरह की गैरकानूनी वित्तीय गतिविधि तो नहीं हो रही है।
सूत्रों की अनुसार , तो यह कार्रवाई सिर्फ राजनांदगांव तक सीमित नहीं है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सर्राफा कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है, और आने वाले दिनों में और भी छापेमारियां संभव हैं।
इस समय अधिकारी किसी भी आधिकारिक जानकारी से बच रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापे के दौरान क्या बरामद हुआ है। छानबीन पूरी होने के बाद ही इस पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
Author: cg24x7




