RJD और कांग्रेस को बड़ा झटका, दो बड़े दिग्गज विधायक बीजेपी में शामिल

दो बड़े दिग्गज विधायक बीजेपी में शामिल

पटना। बिहार चुनाव से पहले सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उनके दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह और राजद विधायक संगीता कुमारी ने सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इन दोनों नेताओं ने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। सिर्फ विधायक ही नहीं इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू और इनकम टैक्स विभाग के पूर्व अधिकारी सुजीत कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज