सड़क हादसा : नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक से टकराई बस, 12 यात्री घायल

नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक से टकराई बस, 12 यात्री घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे का बताया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और धुंध के कारण चालक को सामने खड़ी ट्रक दिखाई नहीं दी, जिससे यह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज