भोपाल । बिहार विधान सभा चुनाव होने में महज कुछ दिनों का समय शेष है। ऐसे में सभी पार्टी जनता को साधने का लगातार प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में आज सीएम मोहन बिहार दौरे पर रहेंगे। जहां वो जनसभा कर जनता से पार्टी के हित में मतदान करने की अपील करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेकर चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
मोहन यादव बिहार की कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वे विधानसभा कुम्हरार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय गुप्ता और विक्रम नर्वाचन क्षेत्र में सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। इस बार एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज भी तीसरी ताकत के रूप में उभरी है। बिहार में पहला चरण का चुनाव 121 सीटों पर 6 नवंबर और दूसरा चरण का चुनाव 122 सीटों पर 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को पता चल जाएगा कि बिहार की जनता ने एनडीए, महागठबंधन या जनसुराज किस पर भरोसा जताया है।
Author: cg24x7




