कर्नाटक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘कांतारा: चैप्टर 1’

Entertainment News ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। यह अब तक की कर्नाटक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और जल्द ही 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली है।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने 14वें दिन यानी बुधवार को 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 475.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।वहीं, ग्रॉस कमाई 557 करोड़ रुपए पार कर चुकी है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था, जबकि आठवें दिन तक यह 337.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी।

भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की गूंज 

भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की गूंज सुनाई दे रही है। अब तक फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 650 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई है, जिसने ‘KGF: Chapter 2’ के बाद इंटरनेशनल स्तर पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का आंकड़ा पार किया है।

ये कलाकार मुख्य भूमिका में आते हैं नजर

‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। इस फिल्म की कहानी प्राचीन कर्नाटक के कदंब वंश और तुलुनाडु क्षेत्र में दैव उपासना की परंपरा पर आधारित है। ऋषभ शेट्टी फिल्म में ‘बेर्मे’ नामक योद्धा का किरदार निभा रहे हैं, जो कांतारा के जंगलों और वहां की जनजातियों का रक्षक है। फिल्म में उनके साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, और जयराम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

संस्कृति और कला एक साथ जुड़ें तो नतीजे ऐतिहासिक होते हैं 

लोककथाओं और दैव उपासना की अद्भुत प्रस्तुति, भव्य सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर, ऋषभ शेट्टी का शक्तिशाली अभिनय और कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में नया मुकाम हासिल किया है। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने साबित कर दिया है कि जब कहानी, संस्कृति और कला एक साथ जुड़ें तो नतीजे ऐतिहासिक होते हैं। जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ रुपए क्लब में शामिल होकर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखने वाली है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज