जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन, कलेक्टर दीपक सोनी ने लिया जायजा

कलेक्टर दीपक सोनी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन शुक्रवार को नगरभवन बलौदाबाजार में किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने आयुष स्वास्थ्य मेला में लगाए स्टॉल का अवलोकन किया और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने आए लोगों से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने सुवर्णप्राशन संस्कार शिविर में बच्चों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला सुवर्णप्राशन ड्राप पिलाई। आम नागरिकों में आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने , पारंपरिक औषधियों का महत्व बताना एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस आयुष स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली पर उपयोगी मार्गदर्शन भी दिया गया। लगभग 550 से अधिक नागरिकों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया।

ये लोग रहे मौजूद
आयुष मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण,3 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला सुवर्णप्राशन संस्कार शिविर, स्थानीय औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग एवं संरक्षण पर जानकारी,औषधीय सामग्री से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकरी डॉ गोदावरी पैकरा, आयुष चिकित्सक डॉ एल. एस. ध्रुव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज