पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, कूदकर भागे यात्री

पंजाब । अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन में अचानक आग लग गई। जब ट्रेन अंबाला से आधा किलोमीटर आगे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची थी तभी ये हादसा हुआ है। चालक ने सूझबूझ से ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट फैल गई थी, इस घटना में रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और फायर यूनिट की तेज़ प्रतिक्रिया ने संभावित बड़ा हादसा टाल दिया।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज