जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गृह जिले के दौरे पर रहेंगे। केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में ऑनलाइन आवेदन शुरुआत हो गई है। छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज गृह जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आयोजित किए गए सोहरई करमा महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेंगे। जिसके बाद 11:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होंगे। फिर दोपहर 01:10 बजे सीएम “महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) कार्यक्रम में शामिल होंगे, और यहां पर सभा को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के द्वारा आयोजित की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री कन्डोरा हेलीपैड से 02:50 बजे बगिया (कांसाबेल) के लिए रवाना होंगे। दोपहर 03:10 बजे एयरपोर्ट निज निवास बगिया जाएंगे, यहां पर सीएम विश्राम करेंगे, और सोमवार दिन निवास बगिया में परिवार और क्षेत्र वासियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे।

केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी
केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में व्यापमं के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरुआत हो गई है। व्यापमं के द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक इसके आवेदन की अंतिम आगामी 22 अक्टूबर तक रहेगी। वहीं इस आवेदन में अगर कोई त्रुटि है तो उसे 23 से 25 अक्टूबर तक सुधारने का मौका मिलेगा, और 21 दिसंबर को परीक्षा के लिए तय किया गया है। ये परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक रहेगा। डाक के माध्यम से किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।15 दिसंबर को मंडल वेबसाइट प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। वहीं सभी 5 संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र के बनाई जाएगी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज