पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जगहों पर मारा छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा पुलिस को जुआ खेलने की जानकारी मिलने पर एक ही दिन में चार अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर कुल 11 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग और उनकी टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। पहली कार्रवाई ग्राम लालपुर सागौन प्लाट में हुई, जहाँ से 4 लोगों को पकड़ा गया और 2,710 नकद रुपए ताश की गड्डी और एक बोरी फट्टी जब्त की गई।

दूसरी जगह ग्राम सुदनपारा चौक से 2 लोगों को 760 नकद रुपए ताश और बोरी फट्टी के साथ पकड़ा गया। तीसरी कार्रवाई ग्राम नेवरा हाईस्कूल के पास हुई, जहाँ 3 लोगों से 1,570 नकद रुपए ताश की गड्डी और फट्टी बरामद हुई। चौथी जगह ग्राम गनियारी नवा तालाब के पास से 2 लोगों को 1,940 नकद रुपए और जुआ का सामान सहित पकड़ा गया। इस तरह कुल 6,980 नकद रुपए 4 ताश की गड्डियाँ और 4 बोरी फट्टी बरामद की गई। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज