रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदकश् से अलंकृत करने जा रही है। अलंकरण समारोह 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि, शासन ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष-2025 प्रदान करने के लिए 14 पुलिस कर्मियों का चयन किया है।
ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
- शहीद आकाश राव गिरपुजें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सुकमा
- निरीक्षक धरम सिंह तुलावी- बीजापुर
- सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू – बीजापुर
- शहीद प्रधान आरक्षक 308 बीरेन्द्र कुमार शोरी – नारायणपुर
- महिला आरक्षक 1257 निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स – नारायणपुर
- आरक्षक 1556 विजय पुनेम – बीजापुर
- आरक्षक 295 रामेश्वर ओयामी – दंतेवाड़ा
- आरक्षक 1286 राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
- आरक्षक 1396 समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
- आरक्षक 1224 दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
- आरक्षक 224 मोहन लाल करटम – दंतेवाड़ा
- आरक्षक 1316 संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स- दंतेवाड़ा
- आरक्षक 1380 मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
- आरक्षक 1232 जामू रामको, बस्तर फाइटर्स- दंतेवाड़ा
Author: cg24x7




