सीएम विष्णुदेव साय ने भारत की जीत पर महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। सीएम साय ने कहा, यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। महिला खिलाड़ियों ने जिस जज़्बे और मेहनत से इतिहास रचा है, वह हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है।

ट्वीट कर दी बधाई

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया X में ट्वीट कर लिखा ‘हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया है, हम विश्व विजेता बन गए हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है! पूरे 140 करोड़ भारतीयों और पूरी टीम को इस अद्भुत व ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, यह हर भारतीय बेटी के सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास की जीत है और हमारे देश की नारी शक्ति के साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। जहाँ नारी आगे बढ़ती है, वहाँ इतिहास बनता है। ये विजय बताती है कि सशक्त नारी ही सशक्त भारत की पहचान है। जय हिन्द

देशभर की महिला खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई दिशा
सीएम ने कहा कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है। उन्होंने टीम की उपलब्धि को “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताया। इस जीत से देशभर की महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जो आने वाले समय में भारत को और अधिक गौरवान्वित करेंगी।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज