राष्ट्रपति 20 नवंबर को आएंगी अंबिकापुर: जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल, बनाया जा रहा विशाल डोम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है, जहां हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विशाल डोम तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ‘अकरा विकास योजना’ का शुभारंभ भी इसी मंच से करेंगे।

इस अवसर पर आदिवासी समाज से जुड़े कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें राष्ट्रपति की सहभागिता प्रस्तावित है।राष्ट्रपति के आगमन को सुगम बनाने शहर के गांधी स्टेडियम में हेलीपैड निर्माण कार्य जारी है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। साथ ही आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारीयो की तैनाती कर दी है।

जनजातीय गौरव दिवस का तीन दिनों का होगा
उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति 20 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 15 नवंबर को आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 तारीख को आएंगी, उनके आगमन की सूचना की पुष्टि हो गई है। पिछले महीने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिले थे और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया था। राज्य सरकार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर एक बड़ा कार्यकम करने की तैयारी कर रही है। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में लोककला महोत्सव और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज