सीएम विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा : तुरंत बढ़ाया कदम, रमन निर्मलकर ने सुनाई अपनी व्यथा

सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर भी जनदर्शन में पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीएम साय को अपनी व्यथा सुनाई जिसके बाद सीएम ने तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्या सुनकर फौरन ही उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

रमन निर्मलकर ने बताया कि, बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए सीएम साय की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

मुख्यमंत्री साय ने पूनम की माता को मदद का भरोसा दिलाया
जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय पूनम से भेंट की। पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि, वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पूनम की माता को मदद का भरोसा दिलाया।

पूनम की पढ़ाई का किया व्यवस्था
सीएम साय ने कहा- पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि, हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पूनम की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

दिव्यांग को मिला आर्थिक अनुदान
सीएम साय ने अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज