रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुक्रवार सुबह से शुरू हो चुकी है। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 199 और महागठबंधन 38 सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ( एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन बड़ी जीत की ओर
भाजपा प्रभारी नितिन नबीन बिहार के बांकेपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अपने प्रतिद्वंदी से 51936 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 98299 वोट मिले हैं। ऐसे में वे बंपर जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
Author: cg24x7




