जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए सीएम साय

बस्तर। जगदलपुर पहुंचे CM साय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए। आज सुबह X में वीडियो पोस्ट कर सीएम ने कहा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। धरती आबा ने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से देश के जनजातीय समाज को नई पहचान,स्वाभिमान उनकी विरासत न्याय, समानता और स्वाभिमान का वह दीप है, जो आज भी हमारे हर संकल्प को शक्ति देता है। उनकी पावन स्मृति को कोटि कोटि नमन किया।

इसके वह जगदलपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे । बिलासपुर में दोपहर 2:30 बजे नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर में समाज प्रमुखों से भी CM साय चर्चा करेंगे।

https://x.com/vishnudsai/status/1989595621339308216?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1989595621339308216%7Ctwgr%5Ecd990e0eea5745f79bb117b3c3b3e30e34275b53%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fcm-sai-reached-jagdalpur-and-participated-in-tribal-pride-day-4383823

सीएम साय वंदे मातरम् उद्यान का करेंगे लोकार्पण
वहीं शाम साढ़े 4 बजे बिलासपुर में राजा रघुराज सिंह के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम करीब 5 बजे बिलासपुर में वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान करेंगे। शाम साढ़े 5 बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब साढ़े 7 बजे राउत नाचा महोत्सव में CM साय शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री साय वापस सीएम हाउस लौटेंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज