सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना भेज्जी और चिंतागुफा क्षेत्र के कारीगुंडम जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद डीआरजी की टीम ने शनिवार सुबह 16 नवंबर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर भीषण फायरिंग होती रही।
मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। मारे गए नक्सलियों में माड़वी देवा,जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट और एरिया कमेटी सदस्य का नाम प्रमुख है।
एसपी आकाश राव गिरपंजे ने ब्लास्ट का मास्टरमाइंड देवा को किया ढेर
बताया जा रहा है कि, कोंटा के शहीद एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपंजे ने ब्लास्ट का मास्टरमाइंड देवा को ढेर कर दिया है। अन्य मृतकों में पोड़ियम गंगी (सीएनएम कमांडर) और सोड़ी गंगी (किस्टाराम एरिया कमेटी इंचार्ज सचिव) के शामिल होने की भी सूचना मिली है।
Author: cg24x7




