पुरानी विधानसभा का आखिरी दिन, 25 वर्षीय संसदीय यात्रा पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र आज शुरू हो रहा है। ये विशेष सत्र प्रदेश के पुराने विधानसभा में होगा। जहां पर आज विधानसभा की 25 वर्षीय संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी। इस विशेष सत्र में सत्तापक्ष – विपक्ष के विधायक शामिल होंगे। इसके साथ ही सभापति तालिका की भी घोषणा होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान विधानसभा सत्र में निधन का उल्लेख किया जाएगा।जिसमें स्व. रजनीताई उपासने, स्व.बनवारीलाल अग्रवाल, स्व. राधेश्याम शुक्ल को याद किया जाएगा। इसके अलावा बजट 2026-27 के लिए प्रस्ताव मंगाए गए है। नए बजट में 5 प्रतिशत की वृद्धि संभावना है, वहीं पिछले साल के मुकाबले बजट आकार इस बार बड़ा होगा, और बजट अंजोर विजन और सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित होगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज