जानिए 19 नवंबर का राशिफल 

जानिए 6 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि वालों लोगों को व्यापार में लाभदायक डील मिलेगी। आपके कारोबार में तेजी रहने से मन प्रसन्न होगा। राजकीय क्षेत्र से भी लाभ और सम्मान मिल सकता है। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बना हुआ है। किसी योजना के सफल होने की खुशी मिलेगी। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक अथवा मनोरम स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को व्यवसाय के लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे लेकिन इसके लिए आपको काफी प्रयास करना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में परिजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि का आज का दिन चंद्रमा के शुभ गोचर से आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके मनोनुकूल माहौल बना रहेगा। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि को अपने कार्यक्षेत्र मे सजग होकर काम करना होगा। कुछ नई जिम्मेदारी और काम अचानक आने से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप आज थकान महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी आज आपको संयम से काम लेना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि को परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा की संभावना है। पिता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो भावुकता नहीं व्यवहारिकता से काम लें।

तुला राशि 

तुला राशि को कार्यक्षेत्र में आज सकारात्मक स्थिति रहेगी। कोई चल रही परेशानी दूर होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामले में आप आज संयमित होकर काम करेंगे। अनावश्यक खर्च पर आज कंट्रोल कर पाएंगे। काफी समय से फंसा हुआ पैसा आज आपके हाथ लग सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप कुछ नए कामों में हाथ आजमा सकते हैं। किसी सगे संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज अपने व्यवहार और वाणी दोनों में सौम्यता रखनी होगी।

मकर राशि

मकर राशि को आज लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया है तो आपको लाभ मिलेगा। साझेदारो से भी सहयोग मिल सकता है। घर के काम में जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं आपको आज छोटे भाई बहनों से वाद विवाद में नहीं उलझना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मीन राशि

आज मीन राशि वालों को कामकाज में सतर्क रहना होगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज