मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन चंद्रमा और बुध के गोचर से सफलतादायक रहेगा। आज कोई भी काम करें तो सोच-समझकर करें।कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पारिवारिक काम आज पूरा हो सकता है। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज बुध शुक्र की युति शुभ है। आज व्यापार के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने जा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा।आपको आज किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन किसी उलझन की वजह से मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बहुत दिनों से पेंडिंग कोई काम आपका पूरा हो सकता है। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद ले पाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आपको चंद्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा। दोस्तों के मनोरंजक समय बिता पाएंगे। बिजनेस के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। शाम का समय आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। किसी धार्मिक काम में रुचि रहेगी। सेहत में थोड़ी नरमी रह सकती है, ध्यान रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप किसी कार्य को शुरू करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपका काम पूरा हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। क्रोध पर कंट्रोल रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज शुक्र और बुध का संयोग लाभदायक रहेगा। आज आपको रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी छुपी प्रतिभा खिलकर सामने आएगी। कमाई के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में बुध के आगमन से आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मान मिल सकता है। आप अपने शौक की चीजों पर आज धन खर्च कर सकते है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपकी राशि में आज आदित्य मंगल योग बनने से सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढेगा। लव लाइफ में आपको क्रोध पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अति उत्साह में जोखिम लेने से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के जातको के लिए आज रविवार का दन अच्छा रहने वाला है। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी चाहत भी आपकी पूरी होगी। आप किसी मित्र या सगे संबंधी से आज मिल सकते हैं। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग भी बनता दिख रहा है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार और काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आपको आज काम में सफलता पाने के लिए परिश्रम भी अधिक करना होगा। आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान संयमित और संतुलित रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा। आप धैर्य और संयम से सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना कर पाएंगे। फैमिली का भी आज सपोर्ट बना रहेगा। आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा।
मीन राशि
आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको लाभ का मौका मिलेगा। कारोबार व्यापार में आपकी कमाई बढेगी। लेकिन आपको अपने खर्च पर आज कंट्रोल करना होगा क्योंकि कमाई के साथ आपका खर्च भी जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाइयों और ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा।
Author: cg24x7




