राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया धर्म ध्वज

पीएम मोदी

अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर आज पीएम मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने धर्म ध्वज फहराया है। इस दौरान पीएम ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक है।

अयोध्या की सड़कों पर गूंजा धार्मिक नारा
अयोध्या की सड़कों पर धार्मिक नारों की गूंज है। सात सांस्कृतिक मंचों पर लोक कलाकारों ने नृत्य और गायन से माहौल को भव्य बनाया। हजारों श्रद्धालु और साधु-संत इस क्षण के साक्षी बने । सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज