डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस : नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक बड़ी गाड़ियों के प्रवेश प्रतिबंधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस होगा। कांफ्रेंस के दौरान सुबह 5 से रात्रि 12 बजे तक नवा रायपुर के सभी मार्गों में मध्यम और भारी वाहन का प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। कांफ्रेस में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें नक्सलवाद, पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा चुनौतियां, सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक अशांति, साइबर अपराध और सूखे नशे के खिलाफ रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पुलिसिंग को आधुनिक बनाने, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सूचना साझा करने पर विशेष जोर रहेगा।

उल्लेखनीय है कि, केंद्र सरकार ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि अगले साल मार्च में देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। देश में अकेला छत्तीसगढ़ राज्य देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में शामिल है जहां इसका सबसे अधिक प्रभाव है। यही कारण है कि राज्य में होने वाली नक्सल वारदातों पर केंद्र की नजर भी रहती है। यहां होने वाली डीजी कांफ्रेस में नक्सलवाद के खात्मे पर चर्चा और मंथन होना तय माना जा रहा है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज