28 नवम्बर को छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह 28 नवम्बर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, इस बीच वह नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। शाह के दौरे के लिए कार्यक्रम तय कर लिया गया है। जिसके मुताबिक 28 नवंबर को दोपहर 01:40 बजे अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यहां से दोपहर 02:05 बजे वह सीधे आईआईएम पहुंचेंगे। फिर डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। ये कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर को शाम 7 बजे तक चलेगा। इसके बाद मंत्री शाह आईआईएम में ही रात्रि भोज करेंगे। आईआईएम से रात 8 बजे बंगला नंबर 11 के लिए रवाना होंगे। और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

इधर, दूसरे दिन 29 नवंबर को मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 05:50 बजे आईआईएम के लिए रवाना होंगे। सुबह छह से साढ़े छह बजे तक योग सत्र में शामिल होंगे। इसके पश्चात वापस बंगला लौटेंगे। जिसके बाद सुबह 07:50 बजे आईआईएम के लिए फिर से रवाना होंगे। सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल रहेंगे। आईआईएम में रात्रि भोज करने के बाद फिर रात्रि विश्राम के लिए बंगला नंबर 11 के लिए निकलेंगे।

वहीं तीसरे दिन 30 नवंबर का कार्यक्रम भी सुबह 05:50 बजे आईआईएम में योग सत्र से होगा। सुबह छह से साढ़े छह बजे तक आईआईएम में योग सत्र में शामिल होने के बाद सुबह 07: 50 बजे वापस बंगले से आईआईएम जाएंगे। फिर डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में सुबह आठ बजे से साढ़े चार बजे तक शामिल रहेंगे। इस कांफ्रेंस के समापन के बाद अमित शाह सीधे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज