जशपुर। जशपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कार सवार 6 नकाबपोश बदमाश ट्रक चालक से 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बता दें कि, ट्रक ड्राइवर गुड़ व्यपारी का से कलेक्शन करके पैसे ला रहा था।
6 नकाबपोश बदमाश ड्राइवर को मारपीट कर गोली मारने की धमकी देने लगे
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि, झारखंड राँची से ट्रक क्रमांक CG 14 MT 6190 जशपुर सिटी कोतवाली के बालाछापर के पास ट्रक रोककर लघुशंका के लिए उतरा था। इस दौरान कार सवार 6 नकाबपोश बदमाश ड्राइवर को मारपीट कर गोली मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद बदमाश ट्रक में रखे 13 लाख रुपये लूट ले गए।
दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस
ड्राइवर पत्थलगांव के गुड़ व्यपारी का कलेक्शन का 13 लाख रुपये लेकर लौट रहा था। जिसे अब बदमाश लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, ड्राइवर के बयान पर विरोधाभास लग रहा है जिसके कारण पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी सामने आयेगी।
Author: cg24x7




