मानव तस्करी : सरगुजा की दो युवतियों उज्जैन में बेचा, नौकरी दिलाने का दिया झांसा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की दो लड़कियों को मानव तस्करों ने उज्जैन ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। मोटी तनख्वाह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेची गई दो युवतियों में से एक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र की बेची गई युवती को एक हफ्ते तक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। लड़की ने शोर मचाया तो उज्जैन पुलिस ने उसे छुड़ाया। सूचना पर उज्जैन पहुंचे परिजनों को पुलिस ने युवती को सौंपा। वहीं लापता दूसरी लड़की को बेचकर खरीदार से शादी कराने की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है।

आरोपी लड़की को अंबिकापुर से ट्रेन से लेकर उज्जैन गए
बताया जा रहा है कि, आरोपी लड़की को अंबिकापुर से ट्रेन से लेकर उज्जैन गए, और ढाई लाख रुपए में बेच दिया। मानव तस्करी के मामले में 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज