केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इसी मंच से वे बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। गृहमंत्री शाह विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार भी देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमित शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंच चुके है।

शनिवार यानि आज सुबह 11 बजे से 1 बजे तक वे यहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:35 को शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब 2:45 को वे जगदलपुर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सरेंडर्ड नक्सलियों से भी मिलेंगे। शाह यहां शाम 4:45 तक करीब 2 घंटे रहेंगे। फिर यहीं से शाम 4:55 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह का एक महीने में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वो राज्योत्सव, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज