बस्तर ओलंपिक 2025 , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले शाह रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में SIR और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह एक महीने में तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रदेश आए थे। हर दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह नक्सल ऑपरेशनों और एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा फीडबैक ले रहे हैं।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-media-max-width=”560″><p lang=”hi” dir=”ltr”>Live – बस्तर ओलंपिक 2025 समापन कार्यक्रम,जगदलपुर <a href=”https://t.co/10QWfXD2Yy”>https://t.co/10QWfXD2Yy</a></p>&mdash; Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) <a href=”https://twitter.com/vishnudsai/status/1999764764227191138?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 13, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

बस्तर ओलिंपिक के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य स्पोर्ट्स के करीब 3500 युवाओं ने भाग लिया हैं। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव इन सातों जिले से खिलाड़ी पहुंचे हैं। वहीं करीब 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भी खेल में हिस्सा लिया है। इनकी टीम का नाम नुआ बाट रखा गया है। पिछले साल यह संख्या लगभग 300 की थी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज