अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ऑटो , एक की मौत, 5 घायल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नकटीडीह गांव में अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 5 लोगों को मामूली चोट आई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, चांपा से ऑटो में सवार होकर 6 लोग बिर्रा की ओर जा रहे थे। इस दौरान नकटीडीह गांव में ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 5 लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची और शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज