रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी , AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, AICC महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, AICC महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ साथियों से मुलाक़ात हुई। सिंहदेव ने कहा, वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस एकजुट हो कर अपना संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

कांग्रेस पार्टी आज यानी दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं और सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर जनता को जागरूक करने और दबाव बनाने के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है।
Author: cg24x7




