रायपुर। छत्तीसगढ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवीन विधानसभा भवन में रविवार से शुरू हो गई है। सत्र के पहले दिन सदन में विजन 2047 को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने विजन 2047 पर सवाल उठाते हुए सरकार को जमकर घेरा। जिसके बाद उनके सवालों से मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल ने नाराजगी जताई। इस दौरान सदन में गहमागहमी की स्थिति बन गई।
अंजोर विजन 2047 पर अजय चंद्राकर ने कहा- आपने विजन डॉक्यूमेंट में गरीबी उन्मूलन और रोजगार की परिभाषा को स्पष्ट नहीं किया है।1.25 लाख हेक्टेयर कृषि जमीन कम हो गई है, सिंचाई का क्षेत्र भी कम हो गया, कैसे कम हो गया। सतह जल के लिए आपकी कोई नीति नहीं है। उद्योग नीति पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- प्रदेश में 97% लोग अनस्किल्ड हैं, 3% लोग स्किल्ड हैं।उद्योग नीति लागू करने बनाए या संशोधन करने बनाया गया है।
छत्तीसगढ में नई अवधारणा बनाने काफी पोटेंशियल हैं
उन्होंने ने कहा कि, हर 10-15 दिन में कोई न कोई संशोधन कर दिया जाता है। मेक इन छत्तीसगढ, मेड इन छत्तीसगढ कहां पर हो रहा है। छत्तीसगढ में कौन से सेक्टर से मेड इन छत्तीसगढ को चिन्हांकित कर सकते हैं। कुटीर उद्योगों को कौन सी नीति के तहत काम देते हैं। छत्तीसगढ में नई अवधारणा बनाने काफी पोटेंशियल है। छत्तीसगढ के लोगों के लिए आज तक कोई नीति नहीं बनी।
मुझे सदन का नियम मत सिखाओ- अजय चंद्राकर
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अजय चंद्राकर की बातों से मंत्री नाराज हो गए हैं। उन्होंने सदन में खड़े होकर स्पीकर डॉ. रमन सिंह से आपत्ति जताई है। व्यक्तिगत आरोप लगाने पर नाराजगी जताई है। अजय चंद्राकर ने कहा- मुझे सदन का नियम मत सिखाओ। इस पर श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा- मैं भी दूसरी बार का विधायक हूं। आरोप लगाने वाले अंश को विलोपित किया जाए।
सेंट्रल विस्टा के शुभारंभ का भी विपक्ष ने भी किया था बहिष्कार
वित्तमंत्री ओपी चौधरी 2047 ने कहा कि, सेंट्रल विस्टा के शुभारंभ का भी विपक्ष ने बहिष्कार किया था। आज भी नए विधानसभा के पहले दिन विपक्ष बहिष्कार कर रहा है। इसलिए जनता ने कांग्रेस का बहिष्कार कर दिया है। विजन 2047 छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का दस्तावेज है।
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए विजन तैयार
आज देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत की अर्थव्यवस्था 2047 में 64 ट्रिलियन डॉलर होगी। आज जो पीढ़ी है उसके बाद विकास का बड़ा अवसर होगा। छत्तीसगढ़ के लिए भी हमनें विकास का विजन तैयार किया है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा- दुनिया में भारत ऐसा देश है जिसकी आबादी युवा है। विपक्ष विजन 2047 पर सवाल उठाने का काम करता है। आगे बढ़ने के लक्ष्य के लिए विजन होना आवश्यक है।
युवाओं के लिए रोजगार पर फोकस
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा- छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की यात्रा में एजुकेशन में बड़ी छलांग लगाई है। साल 2000 में राज्य निर्माण हुआ तब प्रदेश में एक भी राष्ट्रीय संस्थान नहीं था। आज छत्तीसगढ़ में स्कूल, कालेज, एजुकेशन, स्वास्थ्य से लेकर हर सेक्टर में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान हैं। इंडस्ट्रीयल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हमने बेहतर पॉलिसी बनाई है। इंडस्ट्रियल ग्रोथ विजन डॉक्यूमेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उद्योग नीति पर युवाओं के लिए रोजगार पर फोकस किया गया है।
Author: cg24x7




