रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से गिरने से एक नाइजीरियन छात्र की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का छात्र का नाम सैम है। वह कलिंगा यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का पढ़ाई करता था। 22 दिसंबर को यूनिवर्सिटी परिसर में सैम का एक विदेशी छात्रा से विवाद हुआ था। आरोप है कि, सैम छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ कर रहा था, इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को देखते ही सैम वहां से भागने की कोशिश करने लगा और बिल्डिंग से नीचे उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसला और गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जा रही है पूछताछ
घटना के बाद नाइजीरियन छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड मौके से भाग निकले थे। लेकिन दोनों ने भिलाई थाने में जाकर सरेंडर किया है। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की जा रही है।
Author: cg24x7




