कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। जिसका प्रभाव राजधानी रायपुर में देखने को मिला, जहां प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस की तैयारियों के बीच सजावट की गई जगहों पर हमला बोलते हुए वीआईपी चौक के मैग्नेटो मॉल में जमकर उत्पात मचाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल बंद समर्थकों के निशाने पर रहा, प्रदर्शनकारियों ने मॉल के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर तोड़फोड़ करते हुए क्रिसमस की तैयारी के लिए लगाई गई सजावट, ट्री, लाइटिंग और डिस्प्ले बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। मॉल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
मैग्नेटो मॉल और आसपास की यह पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को तितर-बितर किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल
अमाबेड़ा में ईसाई मिशनरीज और भीम आर्मी से जुड़े लोगों के बीच झड़प और कथित धर्मांतरण विवाद ने पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल बनाया था। इसी घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन किया।
Author: cg24x7




