सक्ती। सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर के ट्यूब फट गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है और 8 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों लोगों को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। घायलों की स्थिति गंभीर, अन्य और भी मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
Author: cg24x7




