कलेक्टर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : जिले के तीन स्कूलों में समय से पहले लटका मिला ताला, कटेगा वेतन

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कड़ा अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. डाहिरे ने जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला केसली, पूर्व माध्यमिक शाला टेढ़ाधौरा एवं हाई स्कूल टेढ़ाधौरा निर्धारित समय से पहले बंद पाए गए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में न तो शिक्षण कार्य संचालित होता मिला और न ही शिक्षक एवं संस्था प्रमुख उपस्थित पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित सभी शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विद्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और नियमित शिक्षण कार्य करें सुनिश्चित
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि, संबंधित सभी शिक्षकों और संस्था प्रमुखों का उस दिवस का वेतन काटा जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि, विद्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति एवं नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करना करें। साथ ही शिक्षकों और संस्था प्रमुखों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि, वे विद्यालय संचालन में अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करें। विद्यार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज